सर्प दंश से एक बालक की मौत , स्वजनों में मचा कोहराम

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


 शंभुगंज (बांका) : सीएचसी में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई । मृत बालक सीमावर्ती बाथ क्षेत्र के रवि तांती का 10 वर्षीय पुत्र अमन कुमार था । घटना बुधवार को हुई है। पीड़ित रंजन कुमार , शीला देवी सहित अन्य स्वजनों ने बताया कि सुबह अमन कुमार घर के बाहर खेल रहा था | खेलने के दौरान बालक का गेंद झाड़ी में चला गया । यह देख बालक गेंद लाने झाड़ी की तरफ दौड़ गया | इस दौरान किसी विषैले सर्प ने बालक के हाथ में दंश कर लिया । जिससे बालक रोते हुए घर आए , और अचेत हो गया । स्वजनों ने आनन - फानन में बालक को पहले झाड - फूंक कराने पीपरा गांव ले गया | जब बालक कि हालत अधिक बिगड़ने लगी तो सीएचसी लाया । जहां चिकित्सक डा शैलेंद्र कुमार ने देखते ही बालक को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद तो स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया । इसके पहले सहदेवपुर , गोपालपुर इत्यादि गांव में सर्पदंश से मौत हो चुकी है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post