पंचायत सरकार भवन को जल्दी पूरा करने के लिए बैठक

बांका:चांदन  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य मे तेजी लाने को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर और अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य की अध्यक्षता में आई टी भवन के सभागार में मुखिया के साथ एक बैठक आयोजित किया गया।बी पी आर ओ ने बताया स्थल चयन को लेकर हो विलम्ब और कुछ चयनित स्थल में आयी परेशानियों के कारण प्रखंड क्षेत्र के ज्यादातर पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं हो सका है । स्थल चयन को लेकर सीओ ने बताया कि जमीन पंचायत मुख्यालय में हो और जमीन पूर्ण रूप बिहार सरकार की होनी चाहिए । साथ ही उन्होंने बताया कि स्थल चयन के दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है कि गैर मजरुआ जमीन को लेकर कोई मामला न्यायालय में लंबित नहीं हो यहां तक कि सरकारी जमीन का जमाबंदी पूर्व में किसी तरह क़ायम हो गया हो वैसे जमीन का चयन नहीं नहीं किया जाना है । अगर पंचायत में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हो तो ऐसी स्थिति मे बगल के पंचायत की सीमा से सटे जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव जल्दी से देने का निर्देश दिया गया ।इस मौके पर कोरिया पंचायत की मुखिया मालती देवी,उत्तरी बारने अनीता देवी, बिरनिया रंजीत पंडित, सिलजोरी गुलटन रजक,दक्षिणी बारने तुलसी रजक मुख्य रूप से मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post