बांका:चांदन प्रखंड क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 128 धरवाटिल्हा के निर्माण में मुखिया की मनमानी की शिकायत के मामले को लेकर डी डी सी कौशलेन्द्र कुमार ने आंगनबाड़ी निर्माणस्थल पर जाकर मंगलवार को स्थल जांच किया। जानकारी हो कि समाहरणालय बांका प्रोग्राम शाखा के पत्रांक 624 दिनांक 6 अगस्त 2022 के निर्गत पत्र के आलोक में खाता संख्या 100 खेसरा 1130 पर ले आउट का कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि आंगनवाड़ी निर्माण के लिए मध्य विद्यालय पैलवा परिसर के खाता 22 खेसरा 1399 का अनापत्ति प्रमाणपत्र वर्ष 2021 मे अंचल कार्यालय से निर्गत किया गया था और मनरेगा विभाग द्वारा मनमानी तरीके से खाता 100 खेसरा 1130 पर निर्माण शुरू किया गया था। स्थलीय जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि जिस खाता खेसरा पर ले आउट का कार्य किया गया है उसका अनापत्ति प्रमाण पत्र 2020 मे ही निर्गत किया जा चूका है और वार्ड के मध्य चयनित स्थल पर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। डी डी सी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपने तक चल रहे निर्माण कार्य पर दो दिनों तक रोक लगाने कि बातें कही।
डीडीसी ने जांच के बाद रोका आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का काम
byआमोद कुमार दुबे
-
0
