पेट के खातिर जान हथेली पर रख खतरनाक करतब दिखा रही छत्तीसगढ की सोनी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : अपने जान की परवाह किए बगैर छत्तीसगढ की सोनी खतरनाक करतब दिखाती है। सोनी खतरों से खेलकर न सिर्फ अपना , बल्कि परिवार के छह सदस्यों का भी भरण - पोषण कर रही है। मंगलवार को सोनी करतब दिखाने के लिए शंभुगंज बाजार पहुंची । जहां थाना गेट के समीप करीब एक घंटे तक कई खतरनाक खेल दिखाए । जमीन से करीब दस फीट ऊंची पतली रस्सी के सहारे हाथों में छह फीट का डंडा लेकर चली तो कभी रस्सी पर थाली रख खतरनाक खेल दिखाती रही । उपस्थित लोगों ने 12 वर्षीय सोनी के खतरनाक खेल को देख  कई लोग अपनी आंखे मूंद लेते थे । वहीं सोनी के पिता  जलघर प्रसाद ने बताया कि यह खेल हमलोगों का पुश्तैनी धंधा है। सोनी पांच वर्षो के उम्र से रस्सी पर चलने की कला सीखते आ रही है , अब तो यह बड़ी हो गई है । बताया कि इस खेल में काफी रिस्क भी है । एक बार रस्सी का खेल दिखाने में खुद का बायां हाथ टूट गया था । बताया कि पेट भरने के लिए कुछ न कुछ काम तो करना होगा , इसलिए विरासत के काम को संभाल रहा हूँ । बाजार में खेल दिखाने के बाद जलधर असरगंज की तरफ चल पड़े ।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post