हत्याकांड का आरोपित पिता - पुत्र को पुलिस ने किया गिरप्तार

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : हत्याकांड के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपित पड़रिया गांव का सुरो चौहान एवं डब्ला चौहान है , जो दोनो पिता पुत्र हैं। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बांका कोर्ट परिसर से किया । थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो पिता - पुत्र जमानत के सिलसिले में कोर्ट परिसर में टहल रहा था । करीब चार माह पूर्व 25 मई को पड़रिया गांव के युवक वरुण चौहान की हत्या कसबा बहियार में हुई थी । वरुण चौहान साइकिल से कसबा आ रहा था , लेकिन रास्ते में ही गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी गई | जिसमें आरोप लगाया था कि चार साल पहले गाड़ी चलाने को लेकर वरुण और डब्ला चौहान के बीच विवाद हुआ था । घटना में वरुण की मां फूलो देवी ने गांव के ही सुरो चौहान एवं डबला चौहान को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था । घटना के बाद से ही दोनो पिता - पुत्र फरार हो गया था ।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post