बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के चांदन पंचायत के पूर्व मुखिया छोटन मंडल पर पांच लाख 83 हजार 175 रुपये की राशि निकासी के बाबजूद सिर्फ 70 फीट पीसीसी सड़क बनाने का आरोप वर्तमान मुखिया अनिल मंडल द्वारा लगाया गया है।अनिल मंडल द्वारा इसकी लिखित शिकायत बीडीओ सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों से किया गया है।अनिल मंडल का आरोप है कि यह मामला वार्ड सात की है जहां आंगनबाड़ी केंद्र से नदी के पानी टंकी तक पीसीसी सड़क बनना था जिसकी कुल लागत नो लाख से अधिक थी जिसे पूर्व मुखिया छोटन मंडल द्वारा बनाया जा रहा था। जिसके लिए पांच लाख 83 हजार 175 रु का उठाव कर लिया गया है जबकि काम आंगनबाड़ी केंद्र से सिर्फ 70 फीट ही करने के बाद बंद कर दिया गया है।जबकि कागज पर इस काम का 59 प्रतिशत काम पूरा दिखाया गया है। इस अधूरे काम के कारण नदी तक जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।इतना ही नही हल्की बारिश होने पर उस रास्ते से गुजरना काफी मुश्किल होता है। इस संबंध में पूछने पर पूर्व मुखिया छोटन मंडल ने बताया कि जितनी राशि की उठाव किया गया है इतना काम पूरा कर दिया गया है ।जबकि बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन आने पर अभिलेख की मांग करते हुए स्थल जांच के बाद ही उस पर कुछ कहा जा सकता है। साथ ही साथ वर्तमान मुखिया अनिल मंडल ने बताया कि कोई भी जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। इस योजना के अलावा भी कई योजनाएं ऐसी हैं जिसमें चांदन- कटोरिया पक्की सड़क से गौरीपुर सीमा तक सड़क निर्माण, आदिवासी गांव आमगाछी में कूप निर्माण,एंव तालाब निर्माण के साथ जनकपुर में तालाब निर्माण सहित कई योजनाएं ऐसी हैं जिस पर राशि उठाव के बावजूद उसके अनुरूप काम नहीं हुआ है। सभी का अभिलेख तैयार करते हुए वरीय पदाधिकारी को जांच के लिए लिखा जाएगा।
पूर्व मुखिया पर राशि उठाव के अनुरूप काम नही करने का आरोप
byआमोद कुमार दुबे
-
0
