प्रेम प्रसंग में जीजा साली ने जहर खाकर किया आत्महत्या

बांका: जिले के अमरपुर प्रखंड के बेजुडीह पंचायत की कुलहरिया गांव में एक जीजा और साली की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। दोनों के बीच एक साल से नाजायज संबंध थे। एक साल पहले साली अपनी बहन की बीमारी की देखभाल के लिए दिल्ली में रह रही अपनी बहन के घर गई थी। इस दौरान जीजा का साली पर दिल आ गया। दोनों में गहरी प्रेम संबंध बन गए। इस बात का पत्नी को पता चला तो उसने विरोध किया। इसी विरोध के कारण पत्नी 3 से 4 महीने पहले भागलपुर आकर रहने लगी। वही तबीयत फिर से बिगड़ने की सूचना पाकर जीजा साली भागलपुर आए जहां रविवार को दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। ऐसा पुलिस को उसकी पत्नी ने बताया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान कठोंन ग्राम निवासी भवेश दास के पुत्र देवानंद दास और कुल्हड़िया के माँगन हरिजन की छोटी बेटी 17 साल की ममता कुमारी के रूप में हुई है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा पवन कुमार ने दोनों सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मृतक की पत्नी सीमा देवी के बयान पर पुलिस जांच कर रही है बताया जाता है कि सात साल पहले देवानंद दास की शादी फुलवरिया गांव के माँगन हरिजन की बेटी सीमा देवी हुई थी दोनों पति-पत्नी पिछले तीन साल से दिल्ली में रह रहे थे। सीमा ने बताया कि लगभग लगभग एक साल पहले दिल्ली में तबीयत खराब होने के बाद पति ने उसकी छोटी बहन ममता को देखभाल के लिए दिल्ली ले आया। यहां दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए। इसको लेकर कई बार विरोध भी हुआ। वही विवाद बढ़ा तो पिछले तीन महीने से महिला अपने दोनों बच्चों के साथ भागलपुर में रह रही थी।

मृतक ममता के पिता माँगन हरिजन ने बताया कि रविवार की सुबह उसकी पुत्री सीमा ने घर आकर बताया कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर दिया है। और दोनों का सब कुलड़िया चौक पर सड़क किनारे पाया गया। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है दरोगा पवन कुमार ने बताया कि सीमा देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post