दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज ( बांका ) : शंभुगंज-असरगंज मुख्य सड़क पर आटो पलटने से उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला कस्तूरबा विद्यालय की वार्डेन नेहा रानी है। जख्मी वार्डेन ने बताया कि रविवार को निजी काम से असरगंज गए थे। लौटने के क्रम में शंभुगंज की तरफ जा रही एक खाली आटो पर बैठ गई ।रास्ते में सीएचसी मोड़ के समीप अचानक चालक ने संतुलन खो दिया।जिससे गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई ।स्थानीय लोगों के अनुसार आटो तेज रफ्तार में थी। जिस कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया , और आटो पलटते ही करीब 10 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए खेत में चली गई।घटना में वार्डेन का बाया हाथ मे गहरी चोट आई है ।स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में ड्यूटि पर तैनात डा रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गंभीर देख तुरंत जेएलएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया है। इधर सूचना पर पुलिस ने आटो जब्त कर लिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।असरगंज सड़क पर अस्पताल मोड़ ,रायपुरा मोड़ , चटमा का मैया चौक इत्यादि जगहों पर दुर्घटनाएं अक्सर हो रही है।ज्यादातर दुर्घटनाएं नवालिग चालकों के कारण हो रही है। नवालिग चालकों पर पुलिस प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नियमित वाहन जांच होती है।जिसमें वाहन चालकों का लाइसेंस इत्यादि अन्य कागजातों की जांच की जाती है।
