विधायक ने किया छठ घाट का निरीक्षण

बांका:  लोक आस्था का महा पर्व छठ के अवसर पर बेलहर विधायक मनोज यादव ने मंगलवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस क्रम में प्रखंड के सबसे मुख्य और भीड़भाड़ वाला कलुआ नदी घाट एवं गौरीपुर के बड़का बांध सहित कई अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर  साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने नदी घाटों के चारो तरफ साफ-सफाई करने, नदी में जाने के लिए सुगम घाट का निर्माण करने, गहरे पानी में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग करने आदि का निर्देश दिया। इसके अलावे घाट पर समुचित रौशनी, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर विधायक के साथ बीडीओ राकेश कुमार, सीओ प्रशांत शांडिल्य,बीपीआओ हिमांशु शेखर,प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार,अरविंद पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती,नंदकिशोर वर्णवाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post