बांका: दिवाली के दूसरे भी लगने वाले सूर्य ग्रहण का काली पूजा मेला पर व्यापक असर पड़ा। मेला में दोपहर से शाम तक भीड़ तो काफी हुआ । लेकिन पूजा करने से लोग वंचित रह गए। सुबह से ही मंदिर का पट सूर्य ग्रहण के सूतक काल के कारण बंद कर दिया गया था। जिसे शाम 6:30 बजे सूतक काल खत्म होने के बाद खोला गया। इस दौरान किसी भी महिला पुरुष या भक्तों द्वारा माता काली की पूजा नहीं की जा सकी। साथ ही साथ मेला में भी सूतक काल में सामानों की बिक्री खासकर खाने-पीने के सामानों से लोग दूर ही रहे। इससे मेला में बिक्री के लिए खाने पीने के सामान की बिक्री भी कम ही हुई। प्रखंड के मुख्य मेला पाण्डेयडीह, दुर्गा मंदिर काली पूजा, गौरीपुर, दर्दमारा के काली मंदिर में भीड़ के बाबजूद पूजा से लोग वंचित रह गए। इससे महिलाओं में घोर निराशा हुई। साथ ही साथ दूर-दूर से आए दुकानदार भी निराश ही दिखे। स्थानीय आचार्य परमानंद पांडेय के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल से पूर्व मंदिर के पट को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान पूजापाठ और किसी प्रकार का भोजन बर्जित है। और सूतक काल खत्म होते ही मंदिर का पट खोल दिया जाएगा फिर लोग आसानी से दर्शन कर सकेंगे।
