युवा वर्ग ने किया छठ घाट सहित सम्पूर्ण रास्ते की सफाई

बांका:भगवान सूर्य की उपासना का महान पर्व छठ पर प्रखंड के कलुआ घाट पर प्रशासनिक उदासीनता के बाद अब आम ग्रामीण एकजुट होकर घाटों की सफाई का काम करने में लग गए हैं शनिवार को सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय के मंडल टोला निवासी तुलसी मंडल दुखन मंडल पिन्टु मंडल  पंकज मंडल कुन्दन मंडल अशोक मंडल द्वारा कलुआ घाट पर सफाई अभियान के साथ साथ घाट बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ बाजार से तिवारी चौक होते हुए नदी तक नाली औऱ सड़क की सफाई भी देर शाम तक किया गया।  बताया जाता है कि इस वर्ष कलुआ घाट में खतरनाक घाट जैसी कोई बात नहीं है इसलिए पूरे नदी में सफाई अभियान चलाकर व्रती को जगह उपलब्ध कराया जाएगा इसके लिए पक्की सड़क से घाट तक भी रास्ते को समतल कराने के साथ-साथ झाड़ियों की कटाई की जा रही है जिस रास्ते से होकर व्रती छठ घाट तक जाते हैं जबकि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बस स्टैंड के तोरण द्वार से घाट तक रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post