19 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को संग्रामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर):रविवार को संग्रामपुर पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के रामपुर नहर मोड़ के समीप 19 लीटर देसी महुआ शराब के साथ मोटरसाइकिल के साथ विधि विरुद्ध बालक सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार की सुबह न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान रामपुर नहर मोड़ के समीप पुलिस गाड़ी को आते देख एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार में भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर उसे पकड़ा गया। एवं मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। जिसमें 19 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। मोटरसाइकिल चालक के साथ मोटरसाइकिल के पीछे सीट पर एक बालक बैठा हुआ था।मोटरसाइकिल सहित शराब कारोबारियों को शराब के साथ थाना लाया गया गिरफ्तार शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के संग्रामपुर के कारू ठाकुर एवं उनके मोटरसाइकिल पर एक बालक मंगल कुमार बताया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post