जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन

बांका:चांदन  प्रखंड परिसर स्थित आई टी भवन के पंचायत समिति के सभागार में बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में पंचायत स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रविश कुमार, ने किया। जबकि उप प्रमुख दिनेश प्रसाद सिंह व पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर सहित प्रखंड के लगभग सभी पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया । बैठक में जैव विविधता पंजी का निर्माण और इसके क्रियान्वयन को लेकर छह सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। कमिटी मे पांच महिला पंसस और एक पुरुष पंसस को शामिल किया किया गया । बैठक मे सर्व सम्मति से पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अध्यक्ष पद के लिए असुढ़ा पंचायत के पंसस जागेश्वर दास  एवं चांदन दक्षिणी की पंसस उषा देवी, कोरिया की उर्मिला देवी,पश्चिमी कटसकरा की आरती देवी, बड़फेरा तेतरिया की शहनाज, उत्तरी बारने की नुनिया मरंडी का चयन सदस्य के रूप में किया गया। इस मौके पर पंसस अनिल ठाकुर, छोटेलाल भगत, स्वीटी सिंह, गणेश सौरेन व मनीता देवी मुख्य रूप से मौजूद थी। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post