नही हुआ मामला दर्ज,दोनों पक्षो में तनाव

बजान: चांदन प्रखंड के सिलजोरी में

जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को लूटपाट औऱ दस घरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद पुलिस की कमजोर कार्यवाई के कारण रविवार को खूनी संघर्ष में दो दर्जन के जख्मी होने के बाद दोनों पक्षो में भीषण तनाव हो गया है।अगर अभी भी पुलिस समुचित कार्यवाई नही करेगी तो मामला हत्या तक जा सकती है।वैसे पुलिस द्वारा घटना के दिन कुछ के गिरफ्तारी की बात भी कही जा रही थी लेकिन सोमवार सुबह पुलिस गिरफ्तारी से इंकार कर रही है।इस कारण भी तनाव काफी बढ़ गया है। जबकि देवघर में गंभीर रूप से इलाजरत कटी मंडल औऱ कांग्रेस मंडल की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घटना के दूसरे दिन जख्मी कांग्रेस मंडल ने विपक्षी के 21 लोगो के खिलाफ आवेदन दिया है।जिसे लेकर थाना जाने वाले से थाना मैनेजर विकास झा द्वारा 2000 रुपये की मांग किया गया।बाद में शिकायत की बात कहने पर आवेदन ले लिया गया है। जबकि एक पक्ष से देर शाम तक कोई आवेदन थाना को प्राप्त नही हुआ है। जिसका कारण कुछ लोगो की गंभीर स्थिति में इलाज होना बताया जा रहा है।ताजा जानकारी के अनुसार दोनों ओर से कुछ गंभीर रूप से जख्मी को पटना रेफर करने पर देवघर के चिकित्सक विचार कर रहे है।थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताता की थाना में आवेदन के साथ पैसा मांगने की कोई शिकायत नही की गई है। और दोनों ओर से आवेदन आते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।साथ ही दोनों पक्षो में तनाव को देखते हुए दोनों पक्षो पर निरोधात्मक कार्यवाई के साथ दोनों पक्षो पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post