के. आर का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न




(राहुल कुमार /चम्पारण नीति) 
बेतिया।जिला के प्रतिष्ठित विद्यालय के.आर +2 का वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम मुख्य रूप से Educating Towards Caring Mother Home पर आधारित था, जिसके अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण, अफ्रीकन नृत्य, ए सोल्डर नभर ऑन होलिडेस,  पराउड टू बी इंडियन, मां का प्यार पर आधारित नृत्य काफी सराहनीय था। नाटक "पिता का समर्पण" दर्शकों के द्वारा काफी सराहा गया। के.आर शिक्षकों एवं शुभचिंतकों के द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के विभिन्न विषयों के टॉपर को विशेष अतिथि प्रशिक्षु परिवीक्षा पदाधिकारी, बेतिया गृह विभाग (कारा) अतुल रंजन के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी ,बेतिया  सदर ,डॉ विनोद कुमार रहें। 
धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य डेनिस रोड्रिक्स एवं फा० माइकल एक्का के द्वारा किया गया। सभी कार्यक्रमों को तैयार करने में विशेषत शिक्षिका करुणा राय, निधि कुमारी, यास्मीन , नैन्सी, सीमा, रंजू रफाएल, प्रियंका, अनीता अल्फ़्रेड, नीलम एवं शिक्षकों में जेम्स माइकल, अजीत पॉल, अंतूनी फ्रांसिस, दीपक साह, सत्य प्रकाश , प्रिंस चार्ल्स, मयंक डेविड, रवि रंजन यादव. उप प्राचार्य डेनिस रोड्रिक्स का काफी योगदान रहा ।
अंत में राष्ट्रीय गीत के द्वारा कार्य का समापन हुआ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post