बच्चों के शरारत पर गुस्साए शिक्षक ने बेरहमी से कर दी पिटाई , विरोध में स्वजनों ने किया हंगामा


दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

 शंभुगंज (बांका) : प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था दिन - प्रतिदिन बदतर होते जा रही है । विद्यालय में पठन - पाठन की स्थिति पहले से खराब है ।अब तो बच्चो भी शिक्षकों से भय खा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि अविभावकों का सरकारी विद्यालय से मोह भंग हो रहा है। बुनियादी विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला अभी थमा नहीं कि कुर्माडीह विद्यालय ( बालक ) में शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ बर्बरता से पिटाई की गई। शिक्षक के व्यवहार से खिन्न बुधवार को बच्चों के साथ अविभावकों ने भी हंगामा शुरू कर दिया।माहौल बिगड़ते देख शिक्षक अनिल मेहतर ने गलती स्वीकार करते हुए अविभावकों से क्षमा याचना की। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ ।दरअसल विद्यालय परिसर में दीवार पर जगह - जगह प्रखंड बीआरसी द्वारा स्वच्छता सहित अन्य तरह से  श्लोगन युक्त पोस्टर लगाया गया है। खेल - खेल में किसी बच्चाचों ने पोस्टर फाड़ दिया। यह देख शिक्षक अनिल मेहतर ने आपा खो दिया और छड़ी से बच्चों की जमकर पिटाई कर दी । पिटाई से यश राज, जिगर कुमार, प्रियांशु , अनुकम्प कुमार सहित आधे दर्जन बच्चे चोटिल हो गया । सभी बच्चे रोते हुए घर पहुंचे । बच्चों की हालत देेख अविभावक भी उत्तेजित हो गए पहले तो बच्चों का इलाज अस्पताल में कराया । फिर स्वजन बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंच गए । करीब आधे घंटे तक विद्यालय में हंगामा हुआ । ग्रामीणों का कहना हुआ कि बच्चे तो शरारती होते हैं । यदि शिक्षक बच्चों को समझा नहीं सकते हैं तो छड़ी से कैसे पिटाई कर सकते हैं । बच्चों के उपर छड़ी का प्रयोग करना ग़लत है ।   शिक्षक अनिल ने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की बात कही तो सभी स्वजन वापस घर लौटे । इस संबंध में ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीइओ से की है। बीइओ आमोद कुमार ने बताया कि शिक्षक द्वारा बच्चों पर छड़ी का प्रयोग ग़लत है । मामले की जांच कर दोषी पर विधी सम्मत कार्रवाई होगी । उक्त विद्यालय में अव्यवस्था शुरू से है । छह माह पूर्व भी शिक्षक की अनुपस्थिति में रसोइया द्वारा हाथों में छड़ी लेकर बच्चों को पढ़़ाते हुुए  बीडीओ वाायरल हुुुआ था। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post