पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर) प्रखंड क्षेत्र के बडोनिया गांव निवासी एवं वर्तमान उच्च न्यायालय पटना जस्टिस चंद्रप्रकाश सिंह की 85 वर्षीय मां कमला देवी का देहांत बुधवार को हो गई. सुबह के करीब लगभग 4:00 पटना के निजी नर्सिंग होम में हुआ । मृतक कमला देवी 1 सप्ताह से बीमार चल रही थी । परिवार के सदस्य के अंतिम दर्शन के लिए गांव लाया जा रहा है एवं दाह संस्कार सुल्तानगंज गंगा घाट पर किया जाएगा। मृतक अपने पीछे 4 पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ गई. उनके चार पुत्रों में प्रथम पुत्र प्रोफ़ेसर चंद्र भूषण सिंह, किसान चंद्रशेखर सिंह, जस्टिस चंद्रप्रकाश सिंह, एवं चंद्रगुप्त सिंह हैं. मुखाग्नि प्रथम पुत्र चंद्र भूषण सिंह देंगे
उनके निधन पर पंचायत के मुखिया वीर कुंवर, पूर्व मुखिया राजन कुमार सिंह, सरपंच कुणाल सिंह, रणधीर सिंह एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति ने शोक व्यक्त किया।