प्रखंड में धान खरीद की रफ्तार सुस्त , किसान बिचौलियों के हाथों बेच रहे धान

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड सहकारिता विभाग में सिस्टम की लाचारी से इस बार धान खरीद की रफ्तार सुस्त है। करीब दो सप्ताह पूर्व सभी पैक्सों को धान खरीद की मंजूरी मिली।बावजूद भी अब तक मात्र दो पैक्स रामचुआ एवं कसबा में धान खरीद की शुरूआत हुई है ।सहकारिता विभाग के अनुसार अभी तक 10 क्विंटल के करीब  धान खरीद हो सकी है।इस बार सुखाड़ के कारण लक्ष्य के अनुपात में धान की खेती एक तिहाई हुई है। इसमें भी विभाग के सिस्टम की कमजोरी के कारण किसान पैक्सों में धान बेचने के बजाए बिचौलियों के हाथों बिक्री कर रहे हैं। किसान ललन पंजिकार , रामजी यादव , कृष्णानंद सिंह , राजेश सिंह , मृगेंद्र सिंह , रामपुकार सिंह सहित अन्य ने बताया कि धान खरीद का प्रखंड के पैक्स का कोई ठिकाना नहीं है। सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 2040 रूपये रखा गया। जिसमें पैक्स 17 प्रतिशत से भी अधिक नमी होने का बहाना बनाते हैं।इसके अलावे धान ढोलाई सहित अन्य प्रक्रिया से माथापच्ची से कहीं बेहतर है बिचौलियों के हाथों उत्पाद बेचना।यह समस्या किसानों के साथ कमोवेश सभी पंचायतों में है। इस संबंध में बीसीओ अमर कुमार ने बताया कि अभी तक रामचुआ और कसबा दो पैक्सों में धान खरीद शुरू हुई है।दो दिनों के अंदर बांकि अन्य पैक्सों में भी धान खरीद शुरू होगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post