बांका: गंगाधाम से बाबाधाम तक हाथों के सहारे बाबाधाम जाने वाले अशोक गिरी उर्फ बिच्छू बम की इस अनोखी यात्रा को देखने वाले औऱ उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाले कि संख्या कम नही हो रही है। गंगाधाम से बाबा धाम तक जाने वाले भक्तों के कई रूप देखे होंगे। कोई कांवर लेकर कोई डाकबम और कोई दांडी बम के रूप में बाबा भोले की पूजा अर्चना करते हैं। लेकिन श्रावणी मेला शुरू होने के बाद पहली बार गंगाधाम से बाबाधाम जाने वाले एक ऐसे भक्त का दर्शन हो रहा है जो अपने दोनों पैर को ऊपर कर सिर्फ हाथ के सहारे इस यात्रा को पूरा कर रहे है। ये उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के रसड़ा नाथनगर निवासी अशोक गिरी उर्फ मन्नू सोनी उर्फ बिच्छू बम है। जिसकी इस यात्रा को देखने के लिए रास्ते भी लोगो की भीड़ लगी रहती है। ये बाबा के एक ऐसे भक्त है जो लगातार 32 साल से कांवर लेकर बाबाधाम जा रहे है। जबकि अपने घर से 108 फीट का कांवर लेकर अशोक गिरी 108 दिन में अमरनाथ तक कि यात्रा कर चुके है।इतना ही नही अपने घर से कांवर लेकर अयोध्या तक कि पैदल यात्रा भी इनके नाम दर्ज है। बर्ष 2003 से 2020 तक प्रत्येक पूर्णिमा को डाक बम के रूप में जलार्पण कर चुके है। पूछने पर उन्होंने बताया कि 2020 में जब वे डाकबम के रूप में बाबा धाम आये तो उन्हें बाबा भोलेनाथ ने अपने हाथ के बल गंगाधाम से बाबाधाम आने का आदेश दिया।जिसे पूरा करने के लिए उन्हें जूना अखाड़ा के राम भारती उर्फ नागा बाबा औऱ उनके गांव के एक भक्त बद्री नाथ भी उनके सहयोग में यह यात्रा पूरा कर रहे है। उनकी यह यात्रा 112 वें दिन गुरुवार को इनारावरण के आसपास जंगल मे चल रहे है। उनकी यह यात्रा बाबाधाम के बाद बासुकीनाथ तक कि यात्रा का प्रण पूरा करने के लिए निकले है।औऱ उन्हें आशा है कि वे बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा निश्चित रूप से पूरा कर लेंगे। साथ ही अपने जीवन मे हर तीर्थस्थल तक अपनी उपस्थिति निश्चित रूप से दर्ज करा देंगे।
