बांका: प्रखंड मुख्यालय के एक छोरे को इंग्लैंड की छोरी पसंद आ गयी तो उसे अपनी पत्नी बना कर अपने घर ले आया। इस नई दुल्हन की चर्चा पूरे बांका जिले में हो रही है। वही ग्रामीण महिलाओं का जत्था उसे देखने पहुंच रही है। लेकिन उसकी भाषा को समझने में सभी को परेशानी हो रही है।यह मामला प्रखंड मुख्यालय के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ निवासी सुरेश प्रसाद राय औऱ गीता देवी जो अब चांदन निवासी हो गए है। सुरेश राय के पुत्र अमित कुमार यूएसए में इंजीनियर की नोकरी करता था। इसी क्रम में उसे इंग्लैंड की हेलेन नया नाम गुड़िया से उसे प्यार हो गया। दोनों ने साथ साथ रहने की कशमें खा लिया । आक्सफोर्ड निवासी लूसी बैडली माता औऱ पैट्रिक बैडली पिता की सहमति से दोनों की शादी दोनों पक्ष के पारिवारिक सदस्य की सहमति से गुरुवार को देवघर के एक विवाह भवन में हो गयी।उस शादी में प्रखंड मुख्यालय के कई दर्जन गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर वर बधू को आशीष दिया।
इस
शादी पर दोनों परिवार काफी खुश है। जबकि आसपास इसकी चर्चा औऱ इंग्लैंड की नई नवेली दुल्हनिया को देखने वालो की भीड़ कम नही हो रही है।
शादी पर दोनों परिवार काफी खुश है। जबकि आसपास इसकी चर्चा औऱ इंग्लैंड की नई नवेली दुल्हनिया को देखने वालो की भीड़ कम नही हो रही है।
