दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : आखिरकार बुनियादी विद्यालय गुलनी - कुशाहा में शिक्षक द्वारा सातवीं कक्षा के एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में आरोपित अश्वनी कुमार पर निलंबन की कार्रवाई हो गई।डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर कार्रवाई हुई है।प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह शिक्षक नियोजन के सचिव रौनक कुमार ने आरोपित शिक्षक को निलंबित करने की बात कही है ।बीईओ आमोद कुमार ने भी बताया कि शिक्षक पर कार्रवाई बहुत जरूरी था। आरोपित शिक्षक पर कार्रवाई की खबर मिलते ही गुलनी -कुशाहा के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।और शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।बताया कि देर से ही सही , लेकिन कार्रवाई हुई।एक सप्ताह पूर्व गुरूवार को मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षक अश्वनी कुमार सातवीं कक्षा की छात्रा के समीप हाथों में केला लेकर आए , और अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़खानी करना शुरू कर दिया। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने स्वजनों से किया। दूसरे दिन तो शिक्षक भयवश विद्यालय नहीं आए।शनिवार को जैसे शिक्षक विद्यालय पहुंचे।ग्रामीण शिक्षक पर बरस पड़े। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ पहुंचे , और आरोपित को हिरासत में लेकर थाना लाया। इस घटनाक्रम की खबर अखबार में छपने के बाद डीएम अंशुल कुमार गंभीर हुए। घटना की जांच डीपीओ मणिकांत गुप्ता को दिया।जांच में शिक्षक अश्वनी पर लगे आरोप सत्य पाया गया।
