संग्रामपुर(मुंगेर)
जहाँ एक तरफ बिहार सरकार राज्य वासियों को 24 घंटे बिजली देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। बिजली विभाग में कई तरह के पदाधिकारी को नियुक्त करते हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के पदाधिकारी घोर लापरवाही का नमूना पेश करते रहते हैं, कुछ ऐसा ही नजारा संग्रामपुर प्रखंड के ददरी जाला पंचायत के सरकटिया गांव में देखने को मिला, जहां पर मंदिर परिसर के बगल में लगे ट्रांसफार्मर से करीब 3 दिनों से बिजली का तार गिरा हुआ है, जो कि मध्य विद्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर है,जिसको लेकर ग्रामीण ने संग्रामपुर प्रखंड के जेई साहब, एवं संबंधित बिजली मिस्त्री को फोन कर कई बार बुलाने का प्रयास किया लेकिन, उनकी बात को अनदेखा करने में पदाधिकारी कहीं पीछे नहीं रहे, यही कारण है कि ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर परिसर है, प्रतिदिन लोग पूजा करने के लिए आते हैं एवं बगल में मध्य विद्यालय है, अगर बच्चे अनजान में खेलते हुए इधर आए और बिजली के तार से सट जाए तो कुछ भी हादसा हो सकता है। इसमें पदाधिकारी का घोर लापरवाही दिखता है,
