पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर) प्रखंड के नर्मदा टिवरेबाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 200 की संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया । बच्चों के अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं बच्चों को स्कूल जाने तथा वापस घर तक पहुंचाने वाले वाहनों की व्यवस्था को लेकर सुधार के लिए कई सुझाव दिए ।।
अभिभावकों के सुझाव पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन ठाकुर ने कहा कि अभिभावकों के सुझावों पर अमल करने का प्रयास किया जाएगा । इस मौके पर अभिभावक प्रतिनिधि अवकाश प्राप्त शिक्षक सुमित कुमार सिंह , विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद थे । प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका सुझाव अनमोल होता है । उनके सुझावों से सुधार का मौका मिलता है साथ ही आपकी उपस्थिति विद्यालय के प्रति विश्वास का प्रमाण है जिसे कायम रखा जाएगा