दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के वैदिक कालीन गौरीपुर महादेव मंदिर के समीप शिवगंगा निर्माण की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावे पौकरी के लाखा गांव में गैहरा नदी पर चेक डैम एवं बसबिट्टा के पुरानी बांध को जीर्णोद्धार करने की हरी झंडी मिल गई है।इसकी जानकारी देते हुए जदयू नेता ब्रह्मप्रकाश सिंह ने बताया कि उपरोक्त तीनों कार्यों की स्वीकृति लघु जल संसाधन मंत्री जयंतराज द्वारा मिल गई है ।अब जल्द ही डीपीआर तैयार होगा , और कार्य प्रारंभ होगा।बताया कि गौरीपुर पहाड़ पर अवस्थित महादेव मंदिर आस्था का केंद्र विंदू है । शिवोत्तर तालाब बनते ही क्षेत्र पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा।लाखा में चैक डैम एवं पुरानी बांध निर्माण से सैकड़ों एकड़ भूमि पर सिंचाई समस्या का समाधान होगा।
