बांका: निदेशक भूमि संरक्षण विभाग पटना बेंकटेश नारायण सिंह, निदेशक बांका उदय सिंह व सहायक निदेशक स्वेता भारती की टीम ने अमृत सरोवर कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के बगल पुराना बांध के कार्यों का जायजा लिया ।भूमि संरक्षण विभाग की टीम ने जांच के दौरान पुराना बांध की मेड़ पर डाली गयी मिट्टी की लम्बाई, गहराई,पानी का फैलाव और ज्यादा पानी होने की स्थिति मे जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। ज्ञात हो कि अमृत सरोवर कार्यक्रम के तहत चांदन पंचायत के इस बांध का चयन किया गया था और भूमि संरक्षण विभाग कि ओर से इसका जीर्णोद्धार किया गया था।पदाधिकारियों ने जांचोपरान्त किए गये कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने डुमरथर गांव के किसानों को विभाग द्वारा अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराये गये बेंगन, टमाटर, गोभी, बंधगोभी, गाजर, मूली और चुकंदर के बीज से की गयी खेती का भी जायजा लिया। और खेतों में लहलहा रहे फ़सल को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, जलछाजन सचिव ललन शर्मा के अलावे विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे।
