बांका: विश्व शौचालय दिवस के मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान व लेट्स इंस्पायर बिहार बांका के सौजन्य से प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया। पंचायती राज पदाधिकारी हिमांशु शेखर व आवास पर्यवेक्षक जितेंद कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। स्वच्छता दौड़ कार्यक्रम के आयोजन के संबंध मे बी पी आर ओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस एवं ग्रामीणों को खुले मे शौच से मुक्ति की निरंतरता बनाये रखने का संदेश दिया गया।ताकि स्वच्छ बिहार स्वस्थ बिहार का सपना साकार हो सके। इस मौक़े पर प्रखंड पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा, तुलसी रंजन, प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार, टी ए प्रियंका कुमारी, उर्दू अनुवादक शमसाद हसन सिद्दीकी, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, राकेश कुमार, शोभा, मालती, रविशंकर, यदुनंदन, संजय व राहुल कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
