दीपक बने जदयू अध्यक्ष

बांका:जदयू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद पर दीपक भारती के चुनाव को पूरी तरह सही मानते हुए उसे जदयू अध्यक्ष घोषित करते हुए उन्हें आज होने वाले जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए आरक्षण के नियमानुसार 15 सदस्यों की डेलीगेट सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में प्रमोद मंडल औऱ दीपक भारती दोनों के समर्थकों के बीच काफी हो हंगामा के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया था । साथ जिला के निर्देशानुसार चुनाव कराने या अंतिम निर्देश के पालन करने की बात कही गई थी ।उसी के आलोक में दीपक भारती की सदस्यता को सही बताया गया और उन्हें अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post