छात्रा से छेड़खानी मामले में ग्रामीणों ने आरोपित शिक्षक को बंधक बना जमकर किया प्रदर्शन

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज ( बांका ) : थाना क्षेत्र के बुनियादी विद्यालय गुलनी-कुशाहा में एक बार फिर से शिक्षक और छात्रा के बीच का रिश्ता कलंकित कर देने का मामला सामने आया है।उक्त विद्यालय के शिक्षक अश्वनी कुमार ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया।छात्रा की शिकायत पर अविभावक सहित अन्य ग्रामीण उग्र हो गए और विद्यालय पहुंच गए। पहले तो शिक्षक अश्वनी की जमकर धुनाई कर दी। फिर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। शनिवार को करीब तीन - चार घंटे तक विद्यालय परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा चला ।लोगों के बीच अफरा - तफरी का माहौल रहा। गुरूवार को मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षक अश्वनी कुमार हाथों में केला लेकर आए , और चेहरे के आगे रख अश्लील टिप्पनी करने लगे।इसकी शिकायत विद्यालय प्रभारी से करने के साथ घर में स्वजनों से की। छात्रा की शिकायत पर अगले दिन जैसे शिक्षक विद्यालय पहुंचे कि ग्रामीण टूट पड़े।किसी तरह बीच - बचाव कर विद्यालय के एक कमरे में बंद किया। सूचना पर प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , पंचायत के मुखिया मीनू सिंह के अलावे थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेकर थाना लाया।इस संबंध में विद्यालय प्रभारी तिलोत्मा कुमारी ने बताया कि इस घटना में छात्रा द्वारा पहले शिकायत नहीं किया गया , लेकिन शुक्रवार को छात्रा की मां द्वारा घटना की जानकारी दी गई।बीईओ आमोद कुमार ने बताया कि यदि थाने में मामला दर्ज होती है तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन ने बताया कि घटना निंदनीय है।दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो। प्रमुख ने इसकी शिकायत जिला में करने की बात कही है।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि शिक्षक अश्वनी कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यदि पीड़ित पक्षों द्वारा शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post