अंगिका महोत्सव के काव्य रस में सराबोर हुआ गुलनी - कुशाहा

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के गुलनी - कुशाहा के खेल मैदान पर कपिल सिंह मुनि मेमोरियल के वैनर तले अंगिका महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बांका के अलावे भागलपुर , मुंगेर जिले से आए कवियों ने काव्य पाठ से दर्शकों को सराबोर कर दिया ।जहां कवि सौम्य ने समाजिक चित्रण से समाज के लोगों को अंधविश्वास को दूर करने जाति - पाति के भेद को मिटाने की चेतना जगाने का काम किया ।वहीं श्रृंगार रस के कवि लक्ष्मण मंडल ने दरशकों को रिझाया ।इसके अलावे वीर रस में अशोक अरूण , करूण में कपिलदेव त्रिपाला ने काव्य पाठ किया ।कार्यक्रम का नेतृत्व आर प्रवेश ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन , मुखिया मीनू सिंह  सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post