लक्ष्य को पूरा करने में 52 पर निलामपत्र

बांका: चांदन प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में अधूरे आवास योजना को पूरा कराने में बीडीओ राकेश कुमार औऱ आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार की पहल ने रंग लाया है।इस प्रखंड में पुरानी आवास योजना की स्थिति काफी बदतर थी।और पूरी राशि लेकर आवास नही बनाने वालों की संख्या 1637 थी।जिसे लगातार समझाने नोटिश देने और मुकदमे की धमकी के बाद 1405 आवास को पूरा करा लिया गया है।जबकि इसी में से 52 लाभुकों पर नोटिश का कोई असर नही होने के कारण उसके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दायर कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस में प्रखंड में आवास बनाने का लक्ष्य 1936 था जिसमे 1769 आवास को पूर्ण कराया जा चुका है।जबकि 167 आवास अधूरा है। जिसे दिसम्बर में पूरा करा लिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post