बांका:मौसम का मिजाज जैसे जैसे ठंड की ओर बढ़ रहा है। वैसे वैसे एक बार फिर चोरों की कारनामा सामने आने लगा है।रविवार की मध्य रात वार्ड सात में एक मीडियाकर्मी के घर चोरी का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नही हो सका।वही गली के रास्ते पर रोशनी करने वाला दो बल्व खोल लिया। वही संत मेरीस स्कूल का सीसी कैमरा भी चोरों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी सुबह चोरी गए बिजली बल्ब को एंव टूटा कैमरा देखने से आसपास के लोगो को हुआ। बाद में स्थानीय लोगो ने टूटे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें चोरों की संख्या चार दिखाई जा रही है।कुछ का चेहरा ढका हुआ था। जबकि कुछ की पहचान का प्रयास भी किया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान को फुटेज भेज कर उसकी जांच कराकर कार्यवाई की मांग की गई है।ज्ञात हो कि चांदन देवघर पक्की सड़क के किनारे यह वार्ड है।जिस पक्की सड़क पर रात भर पुलिस गस्ती के साथ वसूली अभियान चलाने में व्यस्त रहती है। पर एक बार भी अगल बगल की गली में वाहन लेकर नही जाती है। थानाध्यक्ष नसीम खान में बताया कि ठंड भर अब कुछ गली की निगरानी करनी होगी।
