दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभूगंज(बांका): बीआरसी भवन परिसर में मंगलवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन बीईओ आमोद कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। गुरु गोष्ठी में पुर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे। गुरु गोष्ठी में बीईओ आमोद कुमार द्वारा मुख्य बिंदु पर चर्चा किया। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तथा शौध एवं मूल्यांकन संभाग, पहुंच एवं विशेष प्रशिक्षण,वहीं बैठक में उपस्थित एमडीएम प्रभारी प्रेमशंकर सिन्हा द्वारा उपस्थित शिक्षकों को स- समय गुणवत्ता पुर्ण मध्यान्ह भोजन बच्चों को देने आदि पर चर्चा किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक नंदन कुमार सिंह, श्याम बिहारी सिंह, लक्ष्मण कुमार झा, पंकज कुमार सिंह, मिथलेश यादव, गोपीकांत मिश्रा बीआरसी कर्मी महेश सिंह, रंजन कुमार, अजय शर्मा सहित उपस्थित थे।
