सौतेली मां पर बेटी को मोटी रकम लेकर अधेड़ से शादी का आरोप।

बांका:  चांदन प्रखंड के गौरीपुर पंचायत में एक सौतेली मां पर अपनी नोवी क्लास में पढ़ने वाली 16 बर्ष के बेटी की शादी 45 बर्ष के अधेड़ के साथ मोटी रकम लेकर करने की बात सामने आई है। इसका खुलासा उसी लड़की के चाचा मंडेडीह निवासी परमानंद तांती किया। उसने चेन्नई से मोबाइल पर बताया कि जिस बच्ची की शादी उसके सौतेली मां गुलाबी देवी और पिता सजंय तांती  ने कर दिया है। उस बच्ची की मां का निधन सिर्फ छह वर्ष की अवस्था में ही हो गया था। उसका पालन पोषण उसकी सौतेली मां गुलाबी देवी ने हीं किया था। लेकिन उसे क्या पता था कि जब वह बड़ी होगी तो उसे बेच दिया जाएगा। गांव में इस बात का कोई पता नहीं चले इसलिए उसकी सौतेली मां ने उसकी शादी जमुई जिला ले जाकर एक मंदिर में दिल्ली से बुला कर  एक अधेड़ उम्र के लड़के के साथ कर दिया। लड़की द्वारा इसका विरोध भी किया जा रहा था। लेकिन माता-पिता के दबाब में उसे यह शादी करनी पड़ी। जबकि सौतेली मां गुलबी देवी का कहना है कि लड़की की उम्र जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार 19 वर्ष हो गयी है। और सभी लोगों को जानकारी देने के बाद यह शादी की गई। उसके चाचा उसकी शादी अपने एक रिश्तेदार से करना चाहता था। इसीलिए वह विरोध कर रहा है। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में कई लड़कियों की दलाली होती है और ऐसे में उस दलाल के माध्यम से लड़कियों को दिल्ली, कोलकाता और उत्तर प्रदेश ले जाकर बेचा जाता है। या वहां से लड़के लाकर उसकी शादी यहां करा दी जाती है। इस संबंध में हाल ही में उत्तर प्रदेश ले जा रही एक महिला ने थाने में आवेदन देकर मामला भी दर्ज करता था। लेकिन यह मामला कम होने की जगह लगातार बढ़ते जा रहा है। 

लड़की के चाचा परमानंद तांती ने बताया कि उसकी पत्नी इसकी लिखित शिकायत  थाने में देने जा रही थी। लेकिन उसके साथ भी गाली गलौज कर उसे रोक दिया गया, और वह डर से थाना नहीं जा सकी। जबकि परमानंद यादव चेन्नई में मजदूरी का काम करता है। और उसका इतनी जल्दी यहां आना संभव नहीं था वरना वह खुद शादी को रोक देता।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post