बांका: रविवार की सुबह बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के पास एक केमिकल लदाटैंकर अनियंत्रित हो कर पलट गया। यह घटना भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर हुआ। टैंकर पलटने की खबर आस-पास के गांव में मिलते ही लोग मोटरसाइकिल और छोटे-छोटे वाहन से बर्तन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और उल्टे टंकर में डीजल होने की बात बता कर उसे लूटने लगे। सभी आनन-फानन में टंकर में कई जगह छेद करके भी उस केमिकल को निकाल रहे थे। काफी लोगों का जमावड़ा इस लूट में शामिल हो गया। जिससे कुछ लोगों में अफरा-तफरी के बीच तकरार भी हुआ। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। और पुलिस ने पहुंचकर लोगों को वहां से भगाया। पुलिस के अथक प्रयास के बाद इस टंकर में हुए छेद को बंद किया गया। बताया जाता है कि पांच से दस किलो मीटर तक के लोग बर्तन लेकर वहां आ गए। अपनी जान जोखिम में डालकर लोग बाल्टी-डिब्बे में लोग डीजल भरकर ले जाने लगे।
पुलिस ने बताया कि चालक द्वारा सामने से आ रही एक वाहन को बचाने के कारण यह हादसा हुआ।चालक फरार बताया जाता है।टँकर कोलकत्ता से भागलपुर जा रही थी।
