प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर स्कूल भवन कक्ष हुआ जर्जर।

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभूगंज (बांका): प्रखंड क्षेत्र के पकरिया पंचायत स्थित जगन्नाथपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का कक्ष जर्जर हालत में पहुंच गया है। जिसमें छोटे - छोटे बच्चों को स्कूल में पठन - पाठन के समय हमेशा खतरा की आशंका बनी रहती है। वहीं किसी अनहोनी की आशंका से कुछ अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से परहेज करने लगे हैं। विद्यालय में मौजूद राजबीर, पियूष कुमार, सत्यम कुमार, राखी कुमारी, नैना कुमारी, रीया कुमारी सहित अन्य छात्र व छात्राओं ने बताया कि जर्जर छत के नीचे गिट्टी छिटककर कई छात्र चोटिल हो चुके हैं। जबकि शिक्षक उक्त जगह बैठने से मना करते हैं। लेकिन कभी - कभी स्कूल परिसर में खेल - कूद के दौरान उक्त जगह चले जाने से भी बच्चे सहम जाते हैं। जबकि ठंड के मौसम में नीचे जमीन पर बैठकर पढ़ने - लिखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों ने बताया कि विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से घर जाकर शौच करने होते हैं। जिससे पढ़ाई - लिखाई प्रभावित हो रही है। वहीं रसोईघर में खाना पका रहे कर्मियों ने बताया कि कीचन सेड काफी जर्जर हो चुका है। इस पर चढ़े एलेस्टेयर टूट - फूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे खाना पकाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि हल्की बारिश में बहुत० परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रधानाध्यापक पवन रजक ने बताया कि विभाग को सूचना दी गई है। फिर भी वर्षों से यह समस्या विद्यमान है। 


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post