खेल मैदान की जमीन पर शौचालय निर्माण को सीओ ने रोका

बांका:चांदन प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय के बगल में पुराने विवादित  पंचायत भवन पर नावाडीह निवासी भगवान दास द्वारा कई बर्षो से अतिक्रमण कर चाय दुकान चलाने की लगातार अंचल कार्यालय में शिकायत के बाबजूद कोई कार्यवाई नही होने से आम लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। लेकिन इस मामले में औऱ अधिक तूल तब पकड़ गया जब उसी अतिक्रमण करने वाले दुकानदार द्वारा उस जमीन पर कमरे का निर्माण करने औऱ खेल मैदान पर शौचालय बनाने की तैयारी चल रही थी। शौचालय निर्माण की जानकारी के बाद सीएसए के खिलाड़ियों सहित सभी खेल संघ के पदाधिकारियों ने विरोध करते हुए सीओ को आवेदन देकर शौचालय निर्माण को बंद करने और उस पूरी जमीन को अविलंब खाली कराने की मांग कर दिया।स्थानीय नागरिकों औऱ खिलाड़ियों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीओ प्रशांत शांडिल्य ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर अविलम्ब काम बंद करने का आदेश दिया। और उस जमीन से सम्बंधित अगर कोई कागजात हो तो उसे लेकर अंचल कार्यालय आने का आदेश दिया।अन्यथा उस जमीन को जल्दी से जल्दी खाली भी करने को कहा। ज्ञात हो कि पूर्व मुखिया स्व हीरालाल मंडल द्वारा उसी जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण शुरू किया गया था। लेकिन कुछ विरोध हो जाने के कारण काम बंद कर दिया गया था।फिर उसी जमीन पर रख गुमटी रख कर चाय का दुकान खोल दिया गया। जिसके द्वारा अब पूरे जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया।औऱ उसी के द्वारा खेल मैदान पर शौचालय निर्माण किया जा रहा था।जबकि अंचल कार्यालय से कई बार उसे खाली करने का नोटिश भी दिया जा चुका है। पर कुछ छुटभैये नेताओ के कारण उस जमीन पर अतिक्रमण बरकरार है।सीओ प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि इस बार कागजात के आधार पर उस जमीन को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा दिया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post