हंगामे के कारण जदयू चुनाव स्थगित

बांका:  चांदन

प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार के समर्थकों के जोरदार हंगामे के बाद चुनावी प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य प्रेक्षक दीप नारायण यादव और निर्वाची पदाधिकारी शिव नारायण मंडल ने चुनाव रद्द करने की घोषणा कर दिया। पूर्व निर्धारित तिथि बुधवार को निरीक्षण भवन में प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के लिए सुबह से समर्थकों की भीड़ के बीच वर्तमान अध्यक्ष दीपक भारती औऱ पूर्व जदयू अध्यक्ष प्रमोद मंडल अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हुए इसी को लेकर सर्वसम्मति बनाने की बात को लेकर दोनों समर्थक एक दूसरे से भीड़ गए। जिस कारण हंगामा काफी बढ़ गया। हंगामे के कारण पुलिस को भी चुनाव स्थल पर आना पड़ा।प्रमोद मंडल खुद औऱ उनके समर्थकों ने निर्वाची पदाधिकारी शिव नारायण मंडल पर दीपक भारती के पक्ष में सहमति देने का आरोप लगाया।औऱ जब अधिकतर समर्थकों ने प्रमोद मंडल के पक्ष में सहमति व्यक्त किया तो दीपक भारती के कहने पर चुनाव को स्थगित कर दिया गया। चुनाव स्थगन की घोषणा के बाद कुछ देर तक दोनों के समर्थक हंगामा करते रहे।निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि हंगामा के कारण चुनाव स्थगित किया गया है और अब वरीय पदाधिकारी के आदेश पर चुनाव की दूसरी तिथि निर्धारित किया जाएगा। बाद में बिना मुख्य पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर से एक पत्र वायरल किया गया जिसमें दीपक भारती को अध्यक्ष चुने जाने की बात बताई गई। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post