मजदूरों ने किया मुख्य मार्ग जाम

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर): सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग को मजदूरों ने प्रखंड के चांदपुरा चौंक को जाम किया । 1 सप्ताह पूर्व भागलपुर जिला से श्रीरामपुर गांव के मजदूरों को किसान संतोष सिंह ने धान कटाई के लिए अपने गांव चांदपुरा लाया था । वही किसान संतोष सिंह का मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार देख मजदूरों ने काम करने से इंकार कर दिया एवं मजदूर अपनी मजदूरी की मांग करने लगे । मजदूर लगभग 25 26 के संख्या में थे सभी एक स्वर से अपनी मजदूरी को लेकर डटे रहे। वही किसान काम करने पर दबाव बनाने लगे लेकिन मजदूर काम करने से बार-बार इनकार करते रहा। मजदूरी नहीं मिलने के कारण सभी मजदूर उग्र हो गए और सड़क पर उतर गए जाम लगभग 45 मिनट रखा, तभी दो तीन सामाजिक कार्यकर्ता ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और किसान से मिलकर उचित मजदूरी दिला कर शांत कराया


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post