बांका:चांदन प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत के वार्ड 10 में चार माह पूर्व आठ लाख की लागत से बना सड़क पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसकी लगातार शिकायत के बाद कोई उस योजनास्थल पर देखने भी नही आया है।इस पंचायत के 15 वी वित्त से योजना संख्या 2/22-23 में कुल प्राक्वलन राशि 8,40,900 की थी। यह योजनास्थल नरेश यादव के घर से अमीन यादव के घर तक फेबर ब्लाक से सड़क मरम्मती का था।इसमे अभिकर्ता पंचायत सचिव बृज मोहन राम जबकि मुखिया ममता देवी की देखरेख में बनाया गया है।निर्माण के वक्त भी लोगो ने घटिया सामग्री से निर्माण का आरोप लगाया था। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इस लिए चार माह पूर्व बना सड़क गढ्ढे में तब्दील हो गया जिससे आम लोगो को साइकिल औऱ पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।इस संबंध में वार्ड 10 के ग्रामीण शंभु यादव,किशोर यादव,बृज मोहन राय,अमीन यादव,राजू यादव ने बताया कि यह सड़क आम लोगो के लिए बहुत ही जरूरी है। काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। और उसे बनने से ग्रामीण काफी खुश हुई। लेकिन सिर्फ चार माह में ही फिर उसी संकट से गुजरना पड़ रहा है। इस संबंध में मुखिया ममता देवी ने कहा कि सड़क बनाने का काम पंचायत सचिव द्वारा कराया गया है। उसकी जांच कराकर शिकायत की जाएगी। ताकि उसकी जल्दी मरम्मत हो सके।
