जदयू के विवाद सड़क पर उतरा

बांका:बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में सांसद गिरिधारी यादव के समर्थक प्रमोद मंडल औऱ विधायक मनोज यादव के समर्थक दीपक भारती के बीच मुकाबला होना था। जिसमे दोनों समर्थक के बीच काफी हो हंगामा होने के कारण निवाची पदाधिकारी शिव नारायण मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी परमानंद यादव और मुख्य पर्यवेक्षक दीप नारायण यादव द्वारा चुनाव को रद्द कर दिया गया। और अगली तिथि की घोषणा जिला के निर्देश के बाद जारी करने की बात कही गयी। इसके बाद देर शाम को विधायक समर्थक उम्मीदवार दीपक भारती द्वारा फूल माला के साथ एक फोटो वायरल किया गया। जिसमें तीन में से दो पदाधिकारी शिवनारायण मंडल औऱ परमानंद यादव के हस्ताक्षर से दीपक भारती को अध्यक्ष मनोनीत करने का पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित करते हुए दिखाया गया। उस पत्र के कुछ ही देर बाद तीसरा पत्र भी निर्गत किया गया जिसमें दबाब देकर हस्ताक्षर कराने की बात सामने आई है। दीपक आरती के मनमाने ढंग से निर्वाचन की खबर के बाद सांसद समर्थकों द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसकी सूचना जिला से लेकर प्रदेश कमेटी तक को भेजी जा रही है। वहीं निर्वाचन के लिए आए तीनों पदाधिकारी ने चुनाव रद्द करने के पत्र को पूरी तरह सही बताया। विवाद के कारण चुनाव रद्द करने की बात पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भी मुहर लगा दिया। औऱ जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद में चांदन प्रखंड के लिए दीपक भारती का नाम उल्लेखित नहीं किया गया। इस पत्र के निर्गत होने के बाद विधायक समर्थकों में भी एक बार निराशा छा गयी है। अब देखना यह है कि चुनाव की तिथि कब निर्धारित की जाती है। या चोरी-छिपे एक बार फिर किसी को मनोनीत कर दिया जाता है। वैसे यह स्पष्ट है कि सांसद समर्थक का पलड़ा भारी दिख रहा है। और अगर चुनाव की स्थिति हुई तो प्रमोद मंडल को ही अध्यक्ष की कुर्सी मिलने वाली है। इस विवाद के कारण पूरे प्रखंड में जदयू की गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गयी है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post