फर्जी प्रमाण पत्र के कारण शिक्षक पर मामला दर्ज

बांका: चांदन प्रखंड के एक औऱ नियोजित शिक्षक पर निगरानी द्वारा मामला दर्ज होने के बाद आरोपित शिक्षक फरार हो गया है। बिपिन कुमार सिंह पु नि सहायक जांचकर्ता नियोजित शिक्षक बांका निगरानी अन्वेषण व्यूरो द्वारा अपने आवेदन में जानकारी दी गयी है कि कोरिया पंचायत के मनोज यादव की नियुक्ति के उसी पंचायत में नियोजित शिक्षक के रूप में 2005 में किया गया था। जिसकी जांच के क्रम में बीआरसी द्वारा भेजे गये उसके संचिका के कागजात की जांच के क्रम में उसका मैट्रिक का अंकपत्र फर्जी तरीके से छेड़छाड़ कर बनाने की बात सामने आई है। आरोपित शिक्षक इन दिनों कोरिया पंचायत के प्रो मध्य विद्यालय धोधाडाबर में पदस्थापित थे। आरोपित शिक्षक द्वारा मैट्रिक का जो अंकपत्र दाखिल किया गया था वह बर्ष 2000 का था। जिसका रोल कोड 8303 रोल नम्बर 0631 कुल अंक 345 दर्ज था। लेकिन जांच के दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस अंकपत्र को जाली बताया गया।  इस संबंध में थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि शिक्षक फरार हो गया है,उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। इससे पूर्व भी एक शिक्षक को जेल भेजा जा चुका है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post