दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : फेसबुक पर प्यार ,शादी और हवालात यह कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि प्रतापपुर और मेहरपुर गांव के एक प्रेमी युगल की सच्चाई है। दरअसल मेहरपुर गांव के अशोक मंडल का 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार का प्रतापपुर गांव के एक शादीशुदा महिला से फेसबुक पर प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार इस तरह बढ़ते चला गया कि एक दूसरे से मिलना - जुलना भी शुरू कर दिया।इस क्रम में बुधवार की शाम प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी मुकेश कुमार साईकिल पर सवार होकर प्रतापपुर पहुंच गए। प्रेमिका के घर की चहारदीवारी लांघ अंदर प्रवेश कर गया। जहां एक साथ जीने मरने की बात कह मुकेश ने लड़की की मांग सिंदूर से भर दी। घर में शोर - गुल की आवाज सुन अन्य लड़की के स्वजन जग गए। पहले तो चोर - चोर की शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुन ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे। किसी तरह इसकी जानकारी प्रेमी मुकेश के स्वजनों तक पहुंच गया।मेहरपुर से भी कई लोग प्रतापपुर पहुंच गए। मामला बिगड़ता देख किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दिया।सूचना पर अनि इंद्रदेव राय , रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ प्रतापपुर पहुंचे , और दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर थाना लाया। गुरूवार की सुबह दिनभर थाना परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।लड़की का स्पष्ट कहना हुआ कि करीब सात साल पहले बगैर मेरी मर्जी के मालडीह में शादी हुई , लेकिन सच्चा प्यार मुकेश से है।लड़की ने जीवनभर मुकेश के साथ रहने की बात कही।प्रेमी मुकेश ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया।इधर मुकेश के स्वजन इस शादी से खुश नहीं हैं।स्वजनों ने बताया कि मुकेश की शादी किसी अन्य जगह पर अगले माह तय है।साजिश के तहत फसाया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि यह प्रेम - प्रसंग का मामला है। दोनों पक्षों द्वारा थाना में शिकायत की गई है। इसकी गहराई से जांच की जा रही है।
