कई शराबियों को किया गिरफ्तार पंकज सिंह की रिपोर्ट

पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर) संग्रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । जानकारी हो की संध्या गश्ती पर निकले संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा संग्रामपुर बाजार एवं रामपुर मोड से 7 शराबियों को नशे में धुत पकड़े गए । जिसे ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि की गई । सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मुंगेर जेल भेज दिया गया । थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराबी की पहचान झिकली गांव निवासी सतीश कुमार बेलहर थाना क्षेत्र के धीरज कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, प्रदीप लालदेव, अमित कुमार, रविंद्र कुमार एवं संग्रामपुर ताती टोला के लखन ताती के रूप में की गई । पुलिस की लगातार कार्रवाई से शराबी एवं कारोबारी पकड़े जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबारियों के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार अभियान जारी रहेगा

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post