दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट
शंभुगंज (बांका) : क्षेत्र के केलनी गांव में सांढ के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी उक्त गांव के 75 वर्षीय सरयू यादव है। गुरूवार की शाम बुजुर्ग खेती - किसानी का हाल जानने बहियार गया था। घर लौटने के दौरान मतवाला साढ ने अचानक पीछे से पटखनी दे दी। यह देख बहियार में काम कर रहे अन्य किसान दौड़े , और साढ़ को भगाने का काम किया। स्वजनों ने बुजुर्ग को नजदीक के तारापुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने स्थिति नाजुक देख भागलपुर रेफर कर दिया।
