संग्रामपुर (मुंगेर) जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बलिया पंचायत पहुंचकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण किया। पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला , आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली , नल जल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित जनहित से जुड़े विभिन्न योजनाओं की स्थिति का निरीक्षण किया ।प्राथमिक विद्यालय कुशवाहा टोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 105 के सेविका खुशबू भारती पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने पर 500 रुपया लिए जाने की मांग को लेकर डीएम ने शिव का खुशबू भारती को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई वही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से कई बातों को पूछा गया तो बच्चों ने आधा अधूरा जवाब दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने सहायिका को कई बातों पर कमियों को गिनाया खासकर बच्चे के पोषाहार के बारे में कहा गया। नवगाई गांव के किरण कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा कि सर मेरे जमीन पर 144 लगा हुआ है जबकि जमीन का कागजात मेरे नाम से है और फसल दबंग काट रहे हैं अब तक रोक नहीं लगाई गई है। जिसमें एसडीओ को डीएम साहब ने कड़ी फटकार लगाई वही एसडीओ ने थाना अध्यक्ष को फसल काटे जाने पर रोक लगाने को कहा।
जिला अधिकारी पहुंचे बलिया पंचायत पंकज सिंह की रिपोर्ट
byआमोद कुमार दुबे
-
0
