मामूली विवाद में मारपीट में सात लोग जख्मी

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट


शंभुगंज (बांका) : थाना क्षेत्र के बिरनौधा गांव में बच्चों के खेल -खेल के बीच उत्पन्न विवाद में हिंसक झड़प हुई । जिसमें दोनों पक्षों से चार महिला सहित सात लोग जख्मी हो गया।जख्मी में प्रथम पक्ष से संयुक्ता देवी , पुत्र मनोज कुमार ,पुत्रवधु पुतुल कुमारी एवं दूसरे पक्षों से संजू देवी , वंदना कुमारी , अमन कुमार एवं मनीष कुमार है ।प्रथम पक्ष के संयुक्ता ने बताया कि मंगलवार की शाम घर के दरबाजे पर बैठी थी। वहीं छोटे बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान संजू देवी के पुत्र के साथ किसी तरह नोंक झोंक होने लगा।उस वक्त किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके कुछ देर बाद संजू के साथ अमन कुमार और मनीष कुमार आए , और गाली - गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो घर में घुसकर मारपीट की गई।वहीं बीच - बचाव करने पहुंचे पुत्र मनोज और पुत्रवधु के साथ मारपीट किया।दूसरे पक्ष के संजू देवी ने बताया कि संयुक्ता देवी शुरू से ईष्या भाव रखते हैं। बच्चों की लड़ाई में वे खुद आगे आकर गाली - गलौज करने लगे।इस घटना में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है ।थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post