मद्य निषेध को लेकर जागरूकता रैली

पंकज सिंह की रिपोर्ट

संग्रामपुर (मुंगेर) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में मद्य निषेध को लेकर रैली निकाली गई. जिसमें संग्रामपुर थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जीविका दीदियों का भरपूर सहयोग रहा. रैली में शराब से होने वाले नुकसान एवं इससे व्यक्तिगत एवं सामाजिक छती के बारे में अवगत कराया. रैली में उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. सरकार और प्रशासन राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. उन्होंने शराब से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति को बर्बाद कर देता है. इससे तरह -तरह की बीमारियां होती है. नशा वास्तव में मानव जीवन के लिए नाश का कारण और इससे दूर रहना समाज एवं देश के हित में है. रैली संग्रामपुर थाना से निकलकर बस स्टैंड चौराहा तक गई जहां लोगों को नशा मुक्त को लेकर जागरूक किया गया. इस मौके पर जीविका दीदियों द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नशा मुक्त को लेकर जागरूक रैली निकाली गई एवं लोगों को नसों से दूर रहने की अपील की गई. इस दौरान जीविका दीदियों ने"नशे का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार"   "नशे से दोस्ती जीवन से मुक्ति"आदि नारे लगा रहे थे. मौके पर अंचलाधिकारी स्नेहा सत्यम, थाना अध्यक्ष रंजन कुमार, एसआई भैरव कुमार मिश्र , अबुल कलाम आजाद, ए एस आई मदन मोहन पासवान सहित थाना के अन्य पुलिस बल मौजूद थे.


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post