संग्रामपुर,मुगेर
पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर प्रखंड के मकनपुर गांव निवासी टिल्लू कुमार सिंह, पिता श्री भैरव प्रसाद सिंह के द्वारा जिला पदाधिकारी मुंगेर को लिखित आवेदन देकर अपनी जमीन की वापसी एवं अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई गई। पीड़ित द्वारा आवेदन में लिखा गया है कि संग्रामपुर निवासी परिणीति भगत पिता राधे प्रसाद भगत के द्वारा ऊपर वर्णित जमीन को हड़पने की नीयत से असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर बार-बार या धमकी दिया जाता है कि इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कभी भी हो सकती है साथ ही तुम्हारे पूरे परिवार को भी अपने जान से हाथ धोना पड़ेगा। ऊपर वर्णित जमीन ख़तियानी जमीन है जो कि गिरवर सिंह के नाम से खतियान में दर्ज है।जबकि द्वितीय पक्ष के द्वारा जमीन का फर्जी कागज बनाकर एवं संग्रामपुर अंचलाधिकारी से मिलकर कुछ जमीन अपने नाम करवा लिया है। जबकि आंचल द्वारा किस प्रकार से जमाबंदी की गई इसका सही विवरण उपलब्ध नहीं है। और यह पूर्ण रूप से आंचल कार्यालय को मेल में लेकर पैसे के माध्यम से गलत ढंग से कुछ जमीन अपने नाम करवा कर मुझे उस जमीन से बेदखल करने की साजिश की गई है।
