बांका: चांदन प्रखंड के इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज में बुधवार को सेवा निवृत शिक्षक सूर्यकांत प्रसाद और आज ही सेवा निवृत हुए लिपिक सुरेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी डी ओ राकेश कुमार के अलावे कई जन प्रतिनिधियों और गणमान्यों ने भाग लिया। सेवा निवृत शिक्षक और लिपिक के सम्मान में विद्यालय के वर्ग 10 की पार्वती, रिंकी व वर्षा ने स्वागत गान तथा लक्ष्मी व नीतू की जोड़ी ने विदाई गीत की प्रस्तुति दी । साथ ही विद्यालय की छात्राओं ने सम्मान में संथाली गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि और गणमान्यों का दिल जीत लिया।शिक्षक सूर्यकान्त प्रसाद के सम्मान अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होने सुदूर इलाके में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षक को सदा ही स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामनायें दिया गया।विद्यालय परिवार की ओर से जहां शिक्षक औऱ लिपिक को माला पहनाकर और रामायण के साथ अंग वस्त्र, कलम, डायरी तथा छाता भेंटकर सम्मानित किया गया।|इस मौके पर शिक्षिका सविता कुमारी, प्रतिभा कुमारी, जयप्रकाश, जिला शिक्षा कार्यालय के विनय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल कुमार, गौतम कुमार, इंद्रजीत कुमार, मुखिया दक्षिणी बारने तुलसी रजक पं स स छोटेलाल भगत, पूर्व मुखिया असर्फी यादव,सुरेश यादव, सहेन्द्र दास विद्यालय के पूर्व सेवा निवृत प्रधानाध्यापक जनक शर्मा, शिक्षक संजय साह, रामबाबू, तूफान साह सहित कई अन्य गण मान्य मौजूद थे।
अवकाश प्राप्त शिक्षक औऱ लिपिक को दी गयी भावभीनी विदाई
byआमोद कुमार दुबे
-
0

