न उम्र की सीमा हो न प्यार का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन।

बांका: बांका के छोरे ने इग्लैंड की दुल्हनिया लाकर देवघर में शादी रचाई की चर्चा समाप्त भी नही हुआ था। वही शनिवार को कटोरिया के ही एक युवक ने झारखंड से अपनी प्रेमिका को लाकर इनारा वरण के एक निजी धर्मशाला में शादी रचा कर पति पत्नी बन कर जीने मरने की कशमें खा लिया। इस शादी के बारे में बताया जाता है कि गुड्डू यादव 21 बर्ष बदलाडीह निवासी कोलकाता में काम करता था। वही ग्राम सोनमेर  थाना बसियापंथा जिला गुमला झारखण्ड के फुलमनी कुमारी 27 बर्ष भी काम किया करती थी। एक साल पूर्व दोनों में पहली मुलाकात हुई और धीरे-धीरे प्यार के रंग में रंगने लगी। साथ ही साथ दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। शनिवार को दोनों इनारावरण के निजी धर्मशाला में कुछ ग्रामीणों की उपस्थिति में हिंदू रीति से शादी कर पति पत्नी बन गए ।लड़के के पिता होरिल यादव ने कटोरिया थाने को आवेदन देकर इस शादी की जानकारी दिया जिसमें दोनों बालिग होने और दोनों की सहमति  से शादी करने की बात भी कही गई। जिसपर उनका कोई आपत्ति नही होने की बात भी लिखा है। 


गुड्डू यादव ने बताया कि वैसे उसकी उम्र 21 साल है और उसकी नई नवेली पत्नी फुलमनी कुमारी की उम्र 27 साल है। लेकिन दोनों के बीच प्यार हो गया तो दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर लिया और अब दोनों जीवन भर साथ साथ रहेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post